पिता का बेटी पर बुरा साया! दो साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, हर बार देता था एक ही धमकी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 11:22 AM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने 2 साल तक अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म करने के बाद वह हर दिन बेटी को जान से मारने की दे देता था। वहीं, जब इस बात की जानकारी लड़की मां को हुई तो उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।

मामला बस्ती स्थित छावनी थानाक्षेत्र का है। जहां के गांव की एक महिला अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ बीते सोमवार को थाने पहुंची थी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति पिछले 2 साल से बेटी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। ये सुन पुलिस भी दंग रह गई। महिला ने रोते हुए आगे बताया कि जब भी वह इसका विरोध करती थी या उसके खिलाफ शिकायत करने की बात करती थी तो वह जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। पहले महिला बदनामी के डर से चुप रही लेकिन अब तंग आकर थाने पहुंची और पुलिस को अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी पिता की तलाश की शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें..... Lucknow News: शादी के बाद भी पूरी नहीं हुई दहेज की डिमांड, पति ने कर डाला दिल दहला देने वाला कांड
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दहेज के लिए अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने और शव को शहर के गोमती नगर इलाके में घर के आंगन में छोड़कर भाग जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना तब सामने आई जब पड़ोसियों ने उनके माता-पिता को सूचित किया। मृतका की मां ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज में कार और मकान की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static