मां तलाशती रही बेटा....पिता ने 65 हजार में बेच डाला, खरीदार महिला ने कबूला जुर्म

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 11:40 AM (IST)

Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से लापता हुए एक 3 साल के बच्चे को पुलिस ने 48 घंटे में बरामद कर मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे का अपहरण करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही पिता था।  आरोपी पिता ने बेटे को उसकी मां से चुराकर एक महिला को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

PunjabKesari

बता दें कि मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां की निवासी एक विधवा महिला ने कानपुर के रहने वाले संजय यादव से एक महीने पहले शादी की थी। महिला का एक बेटा भी है। बीते 2 दिन पहले महिला का बेटा अचानक गायब हो गया। जिस पर महिला ने शहर कोतवाली पुलिस स्टेशन में बच्चे के गायब होने की एफआईआर कराई थी। महिला की तहरीर की अधार पर जांच में जुटी पुलिस ने 48 घंटे में बच्चे को खोज निकाला।

क्या कहती है पुलिस?
मामले में जानकारी देते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि खोजबीन और पुलिस सर्विलांस की मदद से मामले का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि बच्चे को उसके सौतेले पिता संजय यादव ने बेच दिया था। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी पिता और खरीदार महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी खरीदार  महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 65 हजार में बच्चे को खरीदा था। उसकी पहचान शशिबाला के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static