बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 12:51 PM (IST)

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिसे एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर नगर कोतवाली के रूपापुर इलाके में गुरुवार की देर शाम प्रॉपर्टी डीलर उमाकांत शर्मा पर बेखौफ बदमाशों ने  ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी मौके पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों हत्या की जानकारी मौके पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 
परिजन बोले जमीनी विवाद में बदमाशों नें घटना को दिया अंजाम 

प्रॉपर्टी डीलर  के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जमीनी विवाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर उमाकांत बाइक से घर जा रहा था तभी रास्ते में घात लगाए बैठे कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उनकी घटना स्थल ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे जहां घायल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज 
अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि रूपापुर इलाके में एक व्यक्ति की गोली मार हत्या की घटना सामने आई है। परिजनों ने प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका जताई है। स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static