मेरठ की पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक की मौत... फैक्‍ट्री के बाहर लगा था ताला

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2022 - 05:42 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के रोहटा क्षेत्र में शुक्रवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यहां बताया कि रोहटा क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में आज दोपहर अचानक विस्फोट के साथ आग लग गई। आग और विस्फोट इतना जबरदस्त है कि आस पास के लोग आग फैलने के डर से अपने घरों से बाहर निकल आये।
PunjabKesari
आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कई दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। आग में झुलसने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गयी, जबकि कई अन्य मजदूर बुरी तरह झुलस गये। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।
PunjabKesari
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में काम करने वाली कई महिलाएं आग लगने के बाद कई फुट ऊंची दीवार से कूदकर जान बचाने में सफल रहीं। दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static