कुशीनगर में भीषण अग्निकांड: आग लगने से चार बच्चों सहित 5 लोगों की मौत, एक ही परिवार के सभी मृतक

punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 05:38 PM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण अग्निकांड हो गया है। जहां 6 घरों में आग लगने से 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के है। वहीं 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामला रामकोला के मठिया गांव का है। 
PunjabKesari
सुचना पाकर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं  पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी राहत बचाव कार्य व परिजनों को ढाढ़स बधाने में जुटे हैं। अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग के कारण गांव में अफरा तफरी का माहौल है।
PunjabKesari
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी करने के निर्देश दिए सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static