प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह सहित 4 के खिलाफ FIR दर्ज, मारपीट और धमकी का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 08:04 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में अपना खोया जनाधार पाने की कोशिश में लगी है। परंतु उसके ही अपने ही लोग पार्टी की लुटिया डुबाने में लगे है। दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव सहित पार्टी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजधानी लखनऊ में निजी सचिव संदीप सिंह के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित और महासचिव शिव पांडेय के खिलाफ केस दर्ज लखनऊ के प्रशांत कुमार सिंह ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले बीते वर्ष मई में कोरोना संक्रमण काल में अन्य प्रदेश से लोगों को लाने के लिए कांग्रेस की ओर से दी गई एक हजार बसों की सूची में फर्जीवाड़ा होने के बाद संदीप सिंह के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में परिवहन अधिकारी आरपी त्रिवेदी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static