मछली पकड़ने गये चाचा-भतीजा नदी में डूबे, गोताखोरों की मदद से शव बरामद

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 02:33 PM (IST)

औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया के अयाना क्षेत्र में यमुना नदी में मछली पकडऩे गए चाचा-भतीजा पानी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से चाचा का शव गुरुवार तो भतीजे का शव आज सुबह खोज लिया गया। पुलिस ने आज यहां कहा कि अयाना क्षेत्र के ग्राम सेंगनपुर निवासी रिजवान अपने भतीजे सोहेल खान के साथ कल दोपहर घर पर बिना बताए मछली पकडऩे के लिए यमुना नदी पर गये थे।

बता दें कि देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने दोनों की आसपास तलाश की और कहीं कुछ पता नहीं चला। मामले की जानाकारी पुलिस को दी गई। पूछताछ में पता चला के वे यमुना नदी पर मछली पकडऩे गये थे।  इस पर पुलिस ने यमुना नदी के किनारे पर पहुंची वहां  से साइकिल, कुल्हाड़ी, झोला व मछली पकडऩे वाला तार, कांटा बरामद किया। गोताखोरों को बुलाकर यमुना नदी में तलाश कराई गई तो चाचा-भतीजे का शव आज बरामद हुआ। वहीं चाचा भतीजे की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static