मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएगा मछुआ समुदाय: संजय निषाद बोले- OP राजभर के NDA में शामिल होने से पूर्वांचल में मिलेगी मजबूती

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2023 - 11:33 PM (IST)

Deoria News: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डाक्टर संजय निषाद ने गुरूवार को कहा कि मछुआ समुदाय 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को एक मुश्त वोट देकर एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेगा।
PunjabKesari
UP में 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा नीति गठबंधन जीत दर्ज करेगा
केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर निषाद पार्टी ने देवरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान डा.निषाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 18 फीसदी वाले मछुआ समुदाय की दशा और दिशा सुधारने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभूतपूर्व कार्य किये है और अनेकों योजनाओं से उनके विकास के रास्तों को प्रशस्त किया है। 67 वर्षों में कांग्रेस ने मछुआ समाज के लिए 3 हजार करोड़ की व्यवस्था की थी। 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 हजार करोड़ रूपए मछुआ समाज के लिए बजट में प्रावधान किया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा नीति गठबंधन जीत दर्ज करेगा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए नहीं एनडीए फिर से जीतकर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। क्योंकि पीडीए की तो सभी जातियां एनडीए में हैं। सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर के साथ आने को उन्होंने सुखद बताया। उनके आने से पूर्वांचल में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पिछले चुनावों में निषाद समाज कमल के बटन को दबाकर जैसे बंपर जीत दिलाया था। वैसे ही अबकी बार भी भोजन भरी थाली और कमल के फूल में भेद किए बिना प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतनी है। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राजेश सिंह श्रीनेत ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान व्यास मुनि निषाद, जिलाध्यक्ष योगेश निषाद, युवा मोर्चा के विजय निषाद, बिरेंद्र निषाद, जय सिंह निषाद, राम दवन निषाद, अंगद निषाद, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static