श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रामपुर से रवाना हुआ यात्रियों का बेड़ा, ढाई लाख से पार हुआ आंकड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 12:44 PM (IST)

रामपुरः उत्तर प्रदेश में बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। इस साल बाबा अमरनाथ यात्रा ढाई लाख का आंकड़ा पार कर चुकी और एक सप्ताह के भीतर यह आंकड़ा तीन लाख से पार हो जाएगा। यात्रा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे है। कई श्रद्धालु जम्मू में रुके बिना सीधे ही पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हो रहे हैं। जिसके चलते रामपुर से भी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का जत्था रवाना हुआ है।

दरअसल, रामपुर से हर साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना होता है। जो अलग अलग टुकड़ों में यात्रा करता है। इस साल भी कल देर शाम को तहसील टांडा से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ। जो श्री भोले भंडारी सेवा मंडल शाखा टांडा द्वारा आयोजित की गई और श्री अमरनाथ जी दर्शन के लिए सभी भक्तजनों को हनुमान मंदिर बादली से विदा किया गया। यात्रियों को फूल माला पहनाई गई और जगह-जगह लोगों द्वारा फूलों की वर्षा कर अमरनाथ यात्रियों का अभिवादन किया गया।

बता दें कि श्री उदासीन आश्रम शिव मन्दिर के महंत श्री केशव मुनि जी महाराज , भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर , उपाध्यक्ष आलोक राठौर , भाजपा के वरिष्ठ एवं सिंचाई बंधु श्री राजकुमार चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान , मसवासी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री कपिल गुप्ता , नगर टांडा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अश्वनी वर्मा , और सुधांशु वर्मा,  विनीत दिवाकर, गौरव रोहिल्ला,  गौरव वर्मा, आशीष वर्मा आदि ने शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static