Prayagraj: गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, सुरक्षित स्थानों पर जा रहे लोग

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 01:39 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर भारत और पहाड़ो में हुई जोरदार बारिश का असर संगम नगरी प्रयागराज में भी देखने को मिल रहा है। प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से दोनों नदियों के किनारे की बस्तियों में खलबली मच गई है। प्रयागराज में गंगा यमुना के जलस्तर में 8 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर की वृद्धि हो रही है। नैनी के अरैल इलाके में गंगा-यमुना पर बने दो पक्के घाटों की सीढ़ियां डूबने लगी हैं। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर कटान शुरू हो गई है। संगम क्षेत्र के तीर्थ-पुरोहित भी काफी परेशान हैं। तीर्थ पुरोहित के साथ साथ संगम क्षेत्र के लोग अपनी दुकानें और चौकियां सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने में जुट गए।


प्रयागराज में गंगा यमुना नदी में बीते 6 दिनों से लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमेशा गुलज़ार रहने वाला संगम क्षेत्र पर अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश और कानपुर, हरिद्वार, नरौरा बांध से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से नदी किनारे बोई गईं फसलें डूब चुकी हैं।  तीर्थपुरोहितों का कहना है कि इस बार 20 दिन पहले से ही जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है क्योंकि हर साल 15 से 20 अगस्त के बाद से बाढ़ का खतरा देखने को मिलता था लेकिन इस साल जुलाई के आखिरी दिनों से ही नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है।


तीर्थ पुरोहित भी मानते हैं कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश और बांध से छोड़ा गया पानी इसका मुख्य कारण है। हर रोज तीर्थ पुरोहित अपने समान को लेकर पीछे की तरफ जाने को मजबूर हैं। सावन का महीना चल रहा है ऐसे में श्रद्धालु भी बाढ़ के खतरे की वजह से संगम क्षेत्र नहीं आ रहे हैं जिससे तीर्थ पुरोहितों को भी काफी नुकसान हो रहा है।


उधर संगम क्षेत्र आ रहे लोगों का कहना है कि बीते 5 से 6 दिनों में लगातार दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते वो बिना स्नान करके या कहे कि केवल आचमन करके ही वापस लौट जा रहे हैं। हालांकि अब सबसे ज्यादा खतरा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हो गया है क्योंकि अब वक़्त से पहले ही उनको बाढ़ का सामना करना पड़ेगा।


वहीं हमारे संवाददाता सैय्यद आकिब रजा ने संगम क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में बाढ़ का पानी काफी लोगों को प्रभावित करेगा।

Content Writer

Umakant yadav

Related News

Prayagraj में घट रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, बाढ़ से मिलेगी थोड़ी राहत

Prayagraj Flood: गंगा-यमुना के जलस्तर में हुई तेजी से बढ़ोतरी, संगम क्षेत्र हुआ जलमग्न; तस्वीरें कर देंगी हैरान

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद को एक और झटका, यमुना किनारे की 6 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

औरैया: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, किसानों की चिंता बढ़ी

Prayagraj News: दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Flood In UP: खतरे के निशान को कभी भी पार कर सकती हैं गंगा और यमुना, करीब एक मीटर दूरी पर बह रही दोनों नदियां

संगम नगरी में लाल निशान के करीब पहुंची गंगा-यमुना, धीमी हुई रफ्तार...कई इलाके हुए जलमग्न

Prayagraj News:  माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदारों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी, बोले- ''पैसे दे देना नही तो जान से मार देंगे''

Lucknow News: यूपी में बारिश से दो लोगों की मौत, बाढ़  से 3,379 घर क्षतिग्रस्त

अमर शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्यतिथि पर प्रयागराज में लगाया गया रक्तदान शिविर