कुशीनगर में बाढ़ ने मचाई तबाही: दर्जनों गांव में घुसा बड़ी गंडक का पानी, कई इलाके का टूटा संपर्क

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 12:47 AM (IST)

Kushinagar News, (अनुराग तिवारी): कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी एक बार फिर तबाही मचा रही है। नेपाल के गंडक बैराज से 5 लाख 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद खड्डा तहसील के आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सड़क पर पानी भर जाने के कारण इन गांव का संपर्क जिले के अन्य हिस्से से कट गया है। गांव में रहने वाले लोगों ने घर में पानी भर जाने के बाद छतों पर शरण ले रखी है। घर के छतों पर ही उनका भोजन बन रहा है और छत पर ही सो रहे हैं। बाढ़ से घिरे गांव में डीएम, एसपी और क्षेत्रीय विधायक स्टीमर, ट्रैक्टर ट्राली और पानी में उतरकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री का वितरण किया। प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक ने कम्यूनिटी किचेन में बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया।
PunjabKesari
कुशीनगर में गंडक नदी लगभग 50 हजार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नेपाल के गंडक बैराज पानी छोड़े जाने के बाद खड्डा के रेता इलाके के शिवपुर, मरिचहवा, हरिहरपुर, बसंतपुर, बालगोविंद छपरा, नारायणपुर सहित आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन गांव की बड़ी आबादी बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबूर है। इन गांव में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घिर गया है जिससे लोगों ने घर की छतों पर रहना शुरू कर दिया है। घरों की छतों पर लोग खाना पका रहे हैं और छत पर भी रात बिता रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी बारिश के वक्त उठाना पड़ रहा है।
PunjabKesari
प्रदेश सरकार के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी संतोष कुमार मिश्र पूरे लाव लश्कर के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। डीएम ने कहा की सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए प्रयासरत है। क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार खड़ी है, सरकार पीड़ितों के खाने पीने का इंतजाम कर रहीं है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा की बाढ़ग्रस्त इलाके में सुरक्षा की इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static