वनकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार; एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा, रेत ट्रकों से अवैध वसूली का हुआ खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 08:49 AM (IST)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वन विभाग के एक कर्मी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, माधोटांडा क्षेत्र के लालपुल बॉडर्र पर महोफ रेंज में तैनात न्यूनतम वेतन कर्मी संजीव कुमार पर रेत-बजरी लदे ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप था। 

चेक पोस्ट पर छापा मारकर आरोपी रंगेहाथ दबोचा 
पिपरिया संतोष निवासी ट्रक चालक फैय्याज, जो उत्तराखंड से रेत-बजरी लाते हैं, ने इस संबंध में बरेली स्थित एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने गोपनीय जांच की। गुरुवार दोपहर लगभग 3:10 बजे ट्रैप प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम ने लालपुल चेक पोस्ट पर छापा मारा और आरोपी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। 

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 
कार्रवाई के बाद आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा ले जाया गया। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर माधोटांडा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static