भाजपा के पूर्व सांसद  हरिराम राजभर ने दिया विवादित बयान, ओम प्रकाश राजभर को बताया ...

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 02:30 PM (IST)

मऊ:  जिले की घोसी सीट से बीजेपी (BJP)सांसद रहे हरिराम राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर Om Prakash Rajbhar  को लेकर विवादित बयान दिया है। पूर्व सांसद ने कहा कि हम ओम प्रकाश राजभर से नहीं डरते हैं।  उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर जूता खोर आदमी है। राजभर भाजपा में आते हैं तो हम जूता मारेंगे। पूर्व सांसद ने बताया कि जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं को मां-बहन की गाली देगा उसको कार्यकर्ता वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे लोगों के साथ गठबंधन नहीं कर सकती है। बीजेपी का का कार्यकर्ता कमल के प्रति प्रतिबद्ध है और वह छड़ी छाता को वोट नहीं करेगा।

PunjabKesari

हालांकि हाल ही में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर कोई हमारे विचारों से सहमत होकर हमारी पार्टी में आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे। लेकिन भाजपा के पूर्व सांसद  हरिराम राजभर ने ऐसा बयान देकर पार्टी की किरकिरी करा रहे हैं। वहीं इसके पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 2024 लोकसभा चुनाव से ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन की संभावना जताई थी। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान राजभर को अपना पुराना साथी बताया था।

16 व 17 जनवरी को नई दिल्ली में होगी पार्टी की बैठक
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 16 व 17 जनवरी को नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा के मुख्यालय में होगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के सभी बड़े नेता व राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे। इसी बैठक में J P नड्डा के लगातार दूसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही बैठक में 2023 में देश में होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने के साथ रणनीति बनाई जाएगी।

20 जनवरी को होगा पहला राजनीतिक कार्यक्रम  
BJP का लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद J P नड्डा का पहला राजनीतिक कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिले में हो रहे कार्यक्रम को लेकर एक तरफ जहां जिले के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी तरफ वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए खुद BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस वक्त जिले के दौरे पर है। 

गौरतबल है कि  उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में स्थित यह जिला समाजवादी का गढ़ माना जाता रहा है। 2014 के मोदी लहर में जम्मू-कश्मीर के वर्तमान लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा सांसद चुने गए थे। जिसके बाद उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। जिसके बाद मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के विकास के लिए काफी काम किया लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन होने के कारण मनोज सिन्हा चुनाव हार गए। जिसके बाद 2020 में उन्हें जम्मू-कश्मीर का लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) बना कर भेजा गया। ठीक इसी तरह 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में BJP ने यहां के 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज किया। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ताबड़तोड़ रैलियों के बावजूद भाजपा यहां पर अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static