पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले अखिलेश से की मुलाकात, सपा हो सकती है शामिल

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 12:23 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही सपा में सावित्री बाई फुले शामिल हो सकती है। वहीं 26 नवम्बर को अखिलेश यादव एक रैली को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि रैली के दौरान सावित्री बाई फुले पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर सकती है।

गौरतलब है कि सावित्रीबाई फुले ने अपनी राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी। बाद में वह  2012 से 2014 तक बहराइच की बलहा विस सीट से भाजपा की विधायक रहीं। इसके बाद 2014 में बहराइच संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर वह लोकसभा पहुंची। बाद में दलित आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा से उनका मोह भंग हो गया। उन्होंने भाजपा पर दलित समाज के साथ भेदभाव, व बांटने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बाद में एक पार्टी का गठन किया। अब वह सपा में शामिल होने का ऐलान कर चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static