दबंगों के हमले में चौकी इंचार्ज और हेड कॉन्स्टेबल घायल, पुलिस ने 13 नामजद लोगों में से 4 को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 03:05 PM (IST)

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 13 नामजद लोगों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने रविवार को बताया कि अभी तक की जानकारी में जो बात सामने आई है उस से पता चला है कि एक महिला को उसका पति एवं परिजन परेशान कर रहे थे जिसकी सूचना पर पुलिस की टीम महिला की मदद करने के लिए आई थी।

इस दौरान पीड़ित महिला के पति के परिवार के सदस्य अचानक हिंसक हो गए और पुलिसकर्मियों पर पीछे से हमला कर दिया। जिसमें पुलिस चौकी इंचार्ज और एक सिपाही जख्मी हो गए, जिनका इलाज कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पूरी घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर लिया गया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। अभी तक पूरी घटना में शामिल 13 लोगों को चिन्हित किया गया जिनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भास्कर ने बताया कि एक सरकारी पिस्टल भी गायब है, जिसे तलाश किया जा रहा है। घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static