अपना दल (एस) के महासचिव जमुना प्रसाद सरोज के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 10:13 AM (IST)

प्रयागराज: माननीय भी धोखाधड़ी करने से बाज नहीं आते। एसा ही एक मामला प्रदेश के प्रयागराज जिले से सामने आया है। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ कंपनी में रुपये इनवेस्टमेंट के नाम पर लोगों से रुपये एंठने का मामला सामने आया है। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ कोरांव पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अपना दल (एस) के नेता फर्जी कंपनी बनाकर लोगों का पैसा जमा करना। लोगों ने जब पैसा वापस मांगा तो न केवल उसने पैसे वापस किए बल्कि जान से मारने तक की धमकी दी। पीड़ित के लगाए गए इस गंभीर आरोप पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

रुपये मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की दी धमकीः पीड़िता
जानकारी के मुताबिक सोनी देवी पत्नी विनोद निवासी महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी ने सोरांव के पूर्व विधायक व अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव जमुना प्रसाद सरोज के खिलाफ कोर्ट में अर्जी  दाखिल की थी। जिसके बाद शनिवार को न्यायालय के आदेश पर नैनी पुलिस ने धोखाधडी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सोनी देवी के मुताबिक जमुना प्रसाद फर्जी कम्पनी में पैसा जमा कराने के नाम पर धोखा देकर 45 लाख रुपये लिया था। अब मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते थे।

PunjabKesari

फर्जी कम्पनी में पैसा जमा कराने के नाम पर धोखा देकर 5 लाख रुपये ले लिए: पीड़ित
विनोद पुत्र राम सजीवन निवासी महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी ने भी बताया कि जमुना प्रसाद द्वारा फर्जी कम्पनी में पैसा जमा कराने के नाम पर धोखा देकर 5 लाख रुपये ले लिए थे। कई बार थाने पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर जमुना प्रसाद पुत्र श्रीराम निवासी महेवा पश्चिम पट्टी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।जमुना प्रसाद सरोज 2017 से 2022 तक विधायक थे। फरवरी 2022 में इन्हें प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद इन्हें राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है। वर्तमान में जमुना मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static