Gandhi Jayanti: गोरखपुर के गांधी आश्रम पहुंचे CM योगी, चरखा चलाकर बापू को किया याद; खरीदे खादी के वस्त्र
punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 01:16 PM (IST)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बापू के सत्य व अहिंसा के संदेश का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम, गोलघर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खादी रास आ गई। उन्होंने चरखा चलाया और कुर्ते का कपड़ा खरीदा।
बापू की जयंती पर मुख्यमंत्री गोलघर के गांधी आश्रम पहुंचे और चरखा चलाकर उन्हें याद किया। उन्होंने गांधी आश्रम में सूत कातने की विधि को देखने, जानकारी लेने, खादी व ग्रामोद्योग के उत्पादों का अवलोकन करने के बाद खादी के वस्त्र भी खरीदे। गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है।
सीएम योगी ने कहा ‘‘बापू ने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाकर यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है। महात्मा गांधी ने स्वदेशी, सत्य व अहिंसा का पालन करते हुए उन अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया, जिनके बारे में कहा जाता था कि उनके राज में सूर्य अस्त नहीं होता।''
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों व निकायों में स्वच्छांजलि का कार्यक्रम चल रहा है। ‘‘स्वदेशी, स्वावलंबन, सत्य व अहिंसा का जो मार्ग महात्मा गांधी ने दिखाया था, उसके साथ ही उनके लिए स्वच्छता का अभियान भी बहुत महत्वपूर्ण था। स्वच्छांजलि का कार्यक्रम बापू के इसी अभियान से प्रेरित है।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Mayawati News: मायावती ने BSP की विरासत आकाश आनंद को सौंपी, बनाया अपना उत्तराधिकारी

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव