4 मुस्लिम युवकों ने किशोरी से दो महीने तक किया गैंगरेप, हाथ पर लिखे 'ओम' को तेजाब से जलाया, जबरन मांस भी खिलाया

punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 07:18 PM (IST)

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी से चार युवकों ने दो महीने तक एक कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जला दिया। साथ ही उसे जबरन मांस भी खिलाया।     

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
पूरा मामला मुरादाबाद के भगतपुर थाना इलाके का है। इलाके की एक किशोरी को  दूसरे समुदाय के युवक कार से अगवा कर ले गए। आरोपियों ने किशोरी को दो महीने तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोप ये भी है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जला दिया। साथ ही उसे जबरन मांस भी खिलाया।     

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अगवा 
पीड़िता की चाची की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने तीन मार्च को इलाके के दौलपुरी बमनिया निवासी सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ अपहरण, गैंग रेप, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। चाची की तहरीर के मुताबिक 14 वर्षीय पीड़िता दो जनवरी 2025 को कपड़े सिलवाने के लिए टेलर के पास बाजार जा रही थी। रास्ते में कार सवार आरोपी मिल गए और उन्होंने पीड़िता को जबरन कार में खींच लिया। जिलके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।  

आरोपियों ने पीड़िता को दीं तरह-तरह की यातनाएं 
पीड़िता की चाची ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। यहां पर उसके साथ गैंग रेप किया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके हाथ पर लिखे ओम को भी तेजाब से जला दिया। इतना ही नहीं पीड़िता को जबरन मांस भी खिलाया गया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसको तरह-तरह की यातनाएं दीं। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। जिसके बाद उसने  अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह किसी को इस घटना के बारे में बताएगी तो उसकी और उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी। 

पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां
 पीड़ित परिवार और गांव के लोगों ने इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता की चाची ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को बताया कि आरोपी पक्ष उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहा है। उन्हें धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 

आरोपी को भेजा गया जेल 
इस मामले को लेकर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की चाची की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी सलमान की गिरफ्तारी भी हो गई है। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static