UP: गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में हथियार बंद डकैतों ने की लूटपाट, 4 यात्री घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 11:38 AM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सोमवार तड़के चेन्नई से छपरा जा रही गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में हथियार बंद डकैतों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस दौरान 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

चेन्नई से पटना जा रही गंगा कावेरी लगभग 1:30 बजे मानिकपुर से निकली थी। मानिकपुर के बाद पनहाई स्टेशन और डभौरा के बीच में करीब 12 डकैतों ने चैनपुली करके ट्रेन को रोक लिया। उन्होंने एसी और स्लीपर कोच के यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें लूटा। विरोध करने पर डकैतों ने 4 यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को इलाहाबाद में उतार लिया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन में जीआरपी के जवान असलहा के साथ मौजूद थे फिर भी डकैतों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और दोनों ओर से फायरिंग की गई। बदमाश लूटपाट के बाद फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना तड़के करीब दो बजे की है। पुलिस डकैतों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

चित्रकूट के पुलिस अधीखक मनोज झा, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, थानाप्रभारी के पी दुबे, आरपीएफ इंस्पेक्टर ओंकार त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी सख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static