गैंगरेप पीड़िता ने ​नवजात बच्चे को​ ​दिया  जन्म, 8 माह पहले हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 02:20 PM (IST)

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 11 साल की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि नवजात के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। हालांकि डॉक्टर भी यह देखकर हैरान हो गए। आखिर 11 साल की किशोरी बच्ची ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआत में बच्चे को सांस लेने की दिक्कत हो रही थी, लेकिन बच्चा और मां दोनों स्वस्थ है। बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का वजन 2.60 किलोग्राम है।


बता दें कि जनवरी माह में पीड़ित बच्ची का तब अपहरण कर लिया गया था, जब वह चीनी खरीदने के लिए एक स्थानीय दुकान पर थी। अपहरणकर्ताओं ने उसका चेहरा ढक कर अपहरण कर लिया और एक कब्रिस्तान में ले गए, जहां पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।  पीड़िता के पिता की तहरीर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। इस मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के द्वारा चार्जशीट लगाए जाने के बाद यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static