भदोही में युवती से दुष्कर्म; आरोपी ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, वायरल करने की दी धमकी

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 03:18 PM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने इस वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी भी देने लगा। युवती ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

PunjabKesari
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। यह आरोपी प्रयागराज जिले के हंडिया के रहने वाला 22 वर्षीय राहुल यादव है। इसने 20 वर्षीय युवती से रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने गांव में रहने वाले अपने बड़े भाई के ससुराल में आता जाता था। इस दौरान उसकी बातचीत लड़की से होने लगी। तीन मार्च को राहुल लड़की को बाइक पर बैठाकर एक जगह ले गया और उसके साथ रेप किया। आरोपी ने रेप करने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 मार्च तक कई बार लड़की को ब्लैकमेल किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः मामूली बात पर भड़के ग्रामीणों ने बारातियों पर किया धारदार हथियारों से हमला, दूल्हे के भाई सहित 3 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बारात चढ़ाते समय ग्रामीणों के साथ हुए विवाद के बाद उन्होंने बारातियों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दूल्हे के भाई सहित तीन बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है।

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static