शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, दूसरी लड़की से शादी करने पर हुआ हंगामा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 04:34 PM (IST)

बरेली: कैंट क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवक किशोरी के साथ पिछले एक साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी दो दिन पहले दूसरी लड़की से शादी कर उसे अपने घर ले आया। इसकी भनक लगते ही किशोरी युवक के घर पहुंची। जहां पर शादी का विरोध करते हुए हंगामा किया। जिससे नाराज युवक और उसके परिजनों ने किशोरी के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी ने किशोरी को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद सभी ने मिलकर किशोरी के कपड़े तक फाड़ दिए। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

PunjabKesari

शादी का झांसा देकर बार बार बनाए शारीरिक संबंध
पीड़ित किशोरी ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला बबलू का उसके घर आना जाना था। इस बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। बबलू दिल्ली में रहकर पिछले एक साल से उससे फोन पर बातचीत करता था। जब भी घर आता तो उससे शादी करने की बात कह कर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता। कुछ दिन पहले युवक घर आया और उसने फोन करके किशोरी को अपने परिजनों की अनुपस्थिति में घर बुलाया। जहां पर शादी का वादा करके फिर शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी के बार-बार शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करने लगा।
PunjabKesari
दूसरी लड़की से शादी करने पर हुआ हंगामा
आरोप है कि 24 जून की शाम को किशोरी को युवक द्वारा दूसरी लड़की से शादी करने की बात पता चली। जिस पर किशोरी युवक के घर पहुंच कर हंगामा किया। यह बात युवक व उसके परिजनों को नागवार गुजरी जिससे गुस्साए परिजनों ने किशोरी की जमकर पिटाई कर दी। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बबलू, तहजीम खां, अबरार खां, मुन्नी बेगम, नजीर व एक अन्य डॉक्टर समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static