Gold Silver Latest Price: सोना 22% से ज्यादा गिरा, आधा रह गया चांदी का भाव! देखिए आपके जिले में आज क्या है कीमत...

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 01:28 PM (IST)

Gold Silver Price Today: इन दिनों सोना, चांदी और कॉपर (तांबा) की कीमतों को लेकर लोगों में काफी उलझन है। लगभग हर कोई एक-दूसरे से यही सवाल पूछ रहा है कि गिरावट कब तक चलेगी, खरीदारी का सही समय क्या है और जो धातुएँ पहले से खरीदी हुई हैं, उन्हें बेचना चाहिए या नहीं। इस तरह के कई सवाल लोगों के मनों में चल रहे है। दरअसल, पिछले कुछ समय से सोना, चांदी और कॉपर की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एमसीएक्स पर 29 जनवरी को सोना, चांदी और कॉपर पीक पर थे। तब से लेकर अब तक चांदी की कीमत में 45 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। सोना 22 फीसदी और कॉपर 16 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। 

Gold Silver Price (सोने-चांदी का भाव)
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। साल 2025 में इन तीनों धातुओं ने शानदार रिटर्न दिया था। सोने की कीमत करीब 70 फीसदी, चांदी की कीमत करीब 170 फीसदी और कॉपर की कीमत 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी थी। इस साल की शुरुआत में भी इनमें तेजी बनी रही। लेकिन, जनवरी के आखिरी हफ्ते और फरवरी की शुरुआत में अचानक हालात बदल गए। 30 जनवरी से इन धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट शुरू हो गई और लगातार तीन दिन तक भाव नीचे जाते रहे। इससे निवेशकों में घबराहट फैल गई। इसी गिरावट के दौरान कुछ नए निवेशकों ने सस्ते दाम पर खरीदारी भी की। 2 फरवरी को कीमतों में थोड़ी तेजी जरूर आई, जिससे निवेशकों की उम्मीदें जगीं, लेकिन ये धातुएँ अपने पुराने ऊँचे स्तर तक नहीं पहुंच सकीं। दो दिन की मामूली तेजी के बाद फिर से कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

Gold Silver Latest Price in UP  
जानकारी के मुताबिक, आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव (Gold and silver prices) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 7 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) रुपये 1,47,680 प्रति 10 ग्राम हो गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static