UP: रोजगार की तलाश में जुटे लोगों के लिए खुशखबरी, लेखपाल के 4000 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 01:19 PM (IST)

लखनऊः रोजगार की तलाश में जुटे बेरोजगारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही राजस्व परिषद में लेखपाल के खाली करीब 4 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग में भर्ती प्रक्रिया पर सीएम योगी ने मुहर लगा दी है। 

कैबिनेट मंजूरी के बाद राजस्व परिषद भर्ती के संबंध में आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। राजस्व परिषद से लेकर इन भर्तियों का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उच्च स्तर पर राजस्व परिषद से इन भर्तियों का अधिकार लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने का विचार हुआ। राजस्व परिषद ने इसके आधार पर प्रस्ताव बनाते हुए मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा।

बता दें कि इसमें कुछ जरूरी संशोधन के साथ लेखपाल पद की अर्हता के साथ कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य कर दिया गया। इसके बाद भी यह तय नहीं हो सका कि भर्ती राजस्व परिषद करेगा या फिर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग। राजस्व विभाग ने इस संबंध में नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया। इसमें लेखपाल भर्ती के लिए कंप्यूटर की अर्हता जोड़ते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से कराने का प्रस्ताव भेजा गया। 

इसमें तर्क दिया गया कि राज्य सरकार ने समूह 'ग' तक के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। इसलिए भर्ती का अधिकार आयोग को दे दिया जाए। सूत्रों का कहना है कि इसके आधार पर संबंधी प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static