Gorakhpur: CM योगी ने लगाया जनता दरबार...लोगों की सुनी फरियाद, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 12:37 PM (IST)

गोरखपुर (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार सुबह गोरखपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया और जनता दरबार लगाकर जनता दर्शन किया। इस जनता दरबार में फरियादी दूर-दूर से अपनी फरियाद लेकर आए। सीएम योगी ने इन सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, सीएम ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द शासन में भेजने का निर्देश दिया है।

PunjabKesari

बता दें कि, सीएम योगी ने हमेशा की तरह आज भी गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया और जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की एक एक करके फरियाद सुनी। इसमे कुछ गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने उपचार में आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र दिए। सीएम ने इन प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द शासन में भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज बेहतरीन अस्पतालों में कराया जाएगा। इसके लिए मरीज की कमजोर आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनेगी। वहीं, सीएम ने दिव्यांग की 6 माह की पुत्री का अन्नप्रासन भी कराया।

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, PM मोदी जून में करेंगे चुनावी शंखनाद...यूपी में होंगी तीन रैलियां

PunjabKesari

जनता दरबार में एक महिला ने लखनऊ के एक अस्पताल में अपने परिजन के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार की। महिला द्वारा बताया गया अस्पताल संभवतः इलाज सहायता प्राप्त करने को अर्हता नहीं रखता है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीज को एसजीपीजीआई या केजीएमयू में भर्ती कराया जाए। सीएम ने महिला से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि आप बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इलाज के लिए एस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजें। इस मौके वहां पर कमिश्नर, IG, DM, SSP, SP सिटी मौजूद रहे। सीएम ने इन सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static