भाजपा का होगा सफाया, सपा गठबंधन की होगी ऐतिहासिक जीत: अखिलेश

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 02:51 PM (IST)

गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार सपा के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है। जिससे उनके कार्यकर्ता घर- घर घूमकर प्रचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों ने भाजपा को सफाया करने का मन बना लिया है। इस बार सपा गठबंधन की ऐतिहासिक जीत जीत होगी।

अखिलेश ने कहा सपा सरकार बनने पर समाजवादी कैंटीन, समाजवादी किराना स्टोर स्थापित किए जाएंगे। जहां गरीब श्रमिकों, राहगीरों, बेघरों को सस्ती दरों पर राशन और अन्य वस्तुएं मिल सकेंगी। इस कैंटीन में ₹10 में थाली की व्यवस्था की जाएगी। सपा सरकार बनने पर "इम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट" से मनरेगा की तर्ज पर रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा किसानों ने भाजाज सरकार की अत्याचार के आगे नहीं झुके। गाजीपुर बॉर्डर से किसानों को हटाने के लिए सरकार ने पुलिस का प्रयोग किया। उसके बावजूद भी किसान काले कानून को हटाने के लिए पीछे नहीं हटे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस काले कानून को वापस लिया है। उसे किसानों को आज तक नहीं समझा पाई।  उन्होंने कहा प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही खुशहाली आयेगी। किसानों ने भाजपा को हराने के लिए संकल्प लिया है।  देश में गरीबी की दर बढ़ी है। जिससे गरीबों को राशन पर जीने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static