International Women''s Day पर मिला शानदार तोहफा, ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर महिलाओं को मिली फ्री एंट्री

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 12:13 PM (IST)

आगरा: 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने महिलाओं को शानदार तोहफा देते हुए ताजमहल समेत सभी स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश का तोहफा दिया। दूरदराज से सोमवार सुबह आईं महिलाओं को जब ताजमहल समेत अन्य स्मारकों पर प्रवेश शुल्क लागू ना होने की जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।  इसका असर स्मारकों में नजर आया। ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पुरुष पर्यटकों से ज्यादा संख्या महिला पर्यटकों की रही। सोमवार को सुबह से ही स्मारकों पर युवतियों और छात्राओं के ग्रुप नजर आने लगे।

जानकारी मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल में मिली फ्री एंट्री की खुशी महिलाओं चेहरे पर साफ नजर आई। स्मारकों को देखने का उनका उत्साह दोगुना हो गया। कीर्ति ने ताजमहल का कई बार दीदार किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल समेत अन्य स्मारकों को महिलाओं के लिए फ्री किए जाने की जानकारी उन्हें स्मारक पहुंचने के बाद मिली। उन्हें इससे बहुत अच्छा महसूस हो रहा था। कीर्ति ने कहा कि ताजमहल बहुत खूबसूरत है और आज बहुत खास दिन है। इसलिए उन्होंने ताजमहल देखने की सोची।

बता दें कि  ताजमहल के अलावा अन्य स्मारकों पर भी सोमवार को महिला पर्यटकों की भीड़ रही। वहीं ताजमहल की सुरक्षा का जिम्मा भी सीआईएसएफ की महिला जवानों के हाथों में रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static