हथियार के बल पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, घटना सीसीटीवी में कैद

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 03:41 PM (IST)

मेरठः मेरठ के एक सीएनजी पंप पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पंप कर्मचारियों से लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर के पैर में गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सारी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
PunjabKesari
घटना थाना गंगानगर इलाके की है। यहां देर रात सीएनजी पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर सवार चार बदमाश आ धमके। तीनों बदमाशों ने चेहरे को कपड़े से ढककर हेलमेट लगाया हुआ था जबकि एक बदमाश ने सिर्फ चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। सफेद रंग की दो अपाचे बाइक पर आए चारों बदमाश हथियारबंद थे।
PunjabKesari
बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर पहुंच कर कर्मचारियों से लूटपाट की कोशिश की, जिसका मैनेजर ने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर के पैर में गोल मार दी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं यह सारी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों को पकड़ने में जुटी हुई है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static