मशहूर Influencer और उभरती एक्ट्रेस का Private Video लीक! सोशल मीडिया पर मचा बवाल, हर मोबाइल फोन में प्ले हुआ वीडियो ?

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 04:37 PM (IST)

Hansika Krishna viral video : डिजिटल दौर में सोशल मीडिया अगर किसी को रातोंरात स्टार बना सकता है तो विवादों के केंद्र में भी ला खड़ा करता है। इन दिनों केरल की युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उभरती अभिनेत्री हंसिका कृष्णा इंटरनेट पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह है एक कथित वीडियो, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज 
हाल ही में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दिखाई दे रही युवती को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह हंसिका कृष्णा हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस तेज हो गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। 

वीडियो असली या एआई एडिटेड ?  
हालांकि, अब तक इस वीडियो की प्रामाणिकता की किसी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। इंटरनेट पर कुछ लोग इसे निजी कंटेंट लीक होने का मामला बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो एडिटेड या एआई तकनीक की मदद से तैयार किया गया हो सकता है।

हंसिका कृष्णा की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं 
अब तक हंसिका कृष्णा या उनकी टीम की ओर से इस पूरे विवाद को लेकर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में वीडियो को लेकर चल रहे दावों की पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती।

हंसिका का करियर और फैमिली बैकग्राउंड
हंसिका कृष्णा सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिव मौजूदगी और कंटेंट के चलते युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा वह जल्द ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं। हंसिका एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता मलयालम सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं, जबकि उनकी बहनें भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी वायरल कंटेंट को सच मानने से बचने की सलाह दी जा रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते डीपफेक और फर्जी कंटेंट के मामलों के बीच यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर सवाल खड़े कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static