हाथरस गैंगरेप पर सियासी घमासान जारी, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपाइयों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 03:26 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश में हाथरस के बूलगढ़ी गांव में मृत बेटी के शोकाकुल परिवार से संवेदना जताने जा रहे सपा के पूर्व सासंद धर्मेंद्र यादव के साथ 11 सदस्यीय प्रतनिधिमंडल को आगरा के खंदौली टोल पर पुसिल ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान सपाइयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। वहीं पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

बता दें कि सपा के प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में सपा के कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। पुलिस द्वारा प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने पर सपाइयों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुसिल ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने सपा के कई कार्यकर्ताओं को को हिरासत में भी लिया है। 

वहीं पूर्व एसपी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार सरकार के रवैये से संतुष्ट नहीं है। सरकार के इशारे पर पुलिस के द्वारा जबरन रोकना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के न्याय संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static