सपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानिए कन्नौज और बलिया में किसे दिया टिकट

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 02:52 PM (IST)

Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सपा ने कन्नौज से तेज प्रताप यादव और बलिया से सनातन पांडे को टिकट दिया है। 

देखें लिस्ट...

PunjabKesari

सपा ने बलिया में उतारा उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने बलिया में ब्राह्मण कार्ड खेला है। एक बार फिर सपा ने सनातन पांडे को बलिया से टिकट देकर मैदान में उतारा है। सनातन पांडे भी 2019 में सपा के टिकट पर लड़े थे और 13726 मतों से हारे थे। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन में 4.50 लाख वोट हासिल किए थे। लेकिन इस बार वह इंडिया गठबंधन से मैदान में है। वहीं, बलिया से भाजपा ने नीरज शेखर तो बसपा से लल्लन सिंह यादव को मैदान में उतारा है।

 PunjabKesari
बलिया से सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय


कन्नौज से यह है उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने कन्नौज लोकसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। अब इस सीट से अखिलेश यादव नहीं तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ेंगे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पौत्र और राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में कन्नौज सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था।

यह भी पढ़ेंः भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक अभय सिंह की पत्नी और पिता, डिप्टी सीएम ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच समाजवादी पार्टी के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह और पिता भगवान बख्श सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। आज यानी सोमवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि हाल ही में अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ राज्यसभा में मतदान किया था।

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static