दो पत्नियों से भर गया मन; मारपीट की और भरण-पोषण रोका, फिर तीसरी महिला से बनाए शारीकिर संबंध; इस चाहत में किया कांड

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 03:37 PM (IST)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव में एक डॉक्टर को अपनी दोनों पत्नियों से मारपीट करने और उनका भरण-पोषण रोकने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर की पहली शादी करीब 20 साल पहले हुई थी, जिससे उसे बेटियां हुईं। बेटे की चाह में उसने करीब 10 साल पहले शमा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली, लेकिन दूसरी शादी से भी बेटियां ही हुईं। इसी दौरान डॉक्टर का एक तीसरी महिला से संबंध बन गया, जो पहले से दो बेटों की मां थी।

पत्नियों ने लगाए ये आरोप 
दोनों पत्नियों का आरोप है कि बेटा न होने की नराज़गी में डॉक्टर ने उनके साथ अत्याचार शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका खर्चा बंद कर दिया गया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई की गई। घायल होने पर दोनों महिलाएं थाने पहुंचीं और शिकायत दी, जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज    
इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पत्नियों का कहना है कि डॉक्टर का व्यवहार संदिग्ध है और वह कई महिलाओं को धोखा देता है। उनकी मांग है कि पुलिस और अदालत उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें और भरण-पोषण की कानूनी व्यवस्था मजबूत की जाए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static