सिपाही ने दूसरी महिला के साथ बनाए अवैध संबंध, प्रेग्नेंट किया! रंगे हाथ पकड़ने के लिए पहुंच गई कांस्टेबल पत्नी, फिर हुआ जमकर बवाल

punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 03:25 PM (IST)

शामली न्यूज: यूपी के शामली से पुलिस विभाग में तैनात पति-पत्नी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सिपाही पर अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने और उसे गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप मुजफ्फरनगर में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने लगाया है, जिसका पति शामली पुलिस लाइन में सिपाही है। महिला ने उस पर अवैध संबंधों के साथ शादी करने का भी आरोप लगाया है। 

अब जानिए पूरा मामला 
सूत्रों के अनुसार, महिला कांस्टेबल का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से उसके पति का व्यवहार बदल गया था। शक बढ़ने पर उसने जांच की तो पता चला कि उसका पति शामली में दूसरी महिला के साथ रह रहा है। पक्के सबूत जुटाने के लिए वह देर रात काकानगर स्थित उसके घर पर पहुंची, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। मजबूर होकर उसने स्थानीय पुलिस को बुलाया।

पत्नी को देख भड़का सिपाही
जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, सिपाही बाहर आया और पत्नी को देखते ही गाली-गलौज करने लगा। थोड़ी देर बाद घर से दो महिलाएं भी बाहर आ गईं और उनके बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वर्दी पहनकर की दबंगई 
हैरानी की बात यह रही कि बीच विवाद सिपाही कुछ देर के लिए अंदर गया और वर्दी पहनकर बाहर आ गया। वर्दी पहनने के बाद वह और ज्यादा आक्रामक हो गया और पत्नी को अपमानित करता रहा। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि उसका पति न सिर्फ दूसरी महिला के साथ ही नहीं रहता बल्कि वह महिला गर्भवती भी है। महिला कांस्टेबल ने बताया कि उनका छह साल का बेटा उसके साथ रहता है। उसने कहा कि पति का उसकी सहमति के बिना दूसरी महिला के साथ रहना गैरकानूनी है और पुलिस वर्दी की भी बदनामी है। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static