UP में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, लोगों को झुलसा रही आग

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 02:48 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को लखनऊ में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। बीते दस सालों में मई इतना गर्म कभी नहीं रहा। मौसम विभाग ने रविवार को तापमान में कुछ कमी आने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर शहर लू की चपेट में हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इस बीच राहत आयुक्त संजय कुमार ने गर्मी और लू से बचाव के साथ ही जरूरत पर राहत कार्य पहुंचाने का निर्देश मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी प्रचार के माध्यम से दी जाए।

बता दें कि, लखनऊ ही नहीं राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड हुआ। इलाहाबाद 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। झांसी, आगरा, उरई में भी पारा 46 डिग्री सेल्सियस पार गया। सुलतानपुर में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static