UP में बदलेगा मौसम का मिज़ाज! कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 12:40 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब (Low Pressure Area) और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता के चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

पूर्वी यूपी में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 अक्टूबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस अवधि के दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से 4 अक्टूबर को कुछ जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी वर्षा और संभावित जलभराव की चेतावनी दी गई है।

6 अक्टूबर को ओलावृष्टि की चेतावनी
6 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं। किसान और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट्स पर नज़र बनाए रखें।

7 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना
6 और 7 अक्टूबर को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर पूर्वी जिलों में यह सिलसिला कुछ ज्यादा प्रभावी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को बाहर निकलते समय सतर्क रहने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static