उत्तर प्रदेश में झमाझम बरसात, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 01:09 PM (IST)

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह बारिश होने से प्रदेश का मौसम सुहावाना हो गया है। मौसम खुशनुमा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश होती रहेगी। 

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है। 27 जुलाई के बाद एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

बता दें कि, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static