मथुरा में Hema Malini ने खेली फूलों की होली, मयूर नृत्य पर भावपूर्ण अभिनय कर किया मंत्रमुग्ध

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 11:28 AM (IST)

Holi In Mathura: मशहूर सिने तारिका एवं मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को यहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी के होली कार्यक्रम में मयुर नृत्य में भावपूर्ण अभिनय कर वातावरण को श्यामाश्याममय बना दिया। उन्होंने जब फूलों की होली में श्यामाश्याम पर लगभग 05 मिनट तक फूलों की अनवरत वर्षा की तो वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कान्हा मोर बन आए में उनकी प्रस्तुति इतनी जीवन्त थी कि ऐसा लग रहा था कि मंच पर द्वापर उतर आया। इस अवसर पर उन्होंने ब्रजवासियों की खुशहाली से भरी होली मनाने के लिए उन्हे शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari
हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को एक विकसित भारत बनाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपने पिछले दो कार्यकाल में अनेक जन उपयोगी योजनाएं भी चालू कराई है तथा जिनका लाभ जनता को भरपूर मिल रहा है। इस बार का पार्टी का लक्ष्य 400 पार का है इसलिए हर एक सीट पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मोदी के सपनों को साकार करने में मथुरा की सीट भी अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने जन समुदाय से अपील की कि इसे सीट को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाना उनकी जिम्मेदारी है। होली से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में इस सिने तारिका के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई रही।

PunjabKesari 

यह भी पढ़ेंः 3 घंटे चली BJP CEC की बैठक; उम्मीदवारों की सूची पर हुआ मंथन, कट सकता है वरुण गांधी, संघमित्रा मौर्य समेत इनका टिकट
आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए है। सभी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्लान तैयार कर रहे है। इसी के मद्देनजर कल यानी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। यह बैठक लगभग 3 घंटे से ज्यादा चली। बैठक में 25 उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर उत्तर प्रदेश  भाजपा के बड़े नेताओं ने पीएम मोदी व अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की। आज बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static