आज मथुरा में गृहमंत्री Amit Shah की चुनावी जनसभा, ​​Hema Malini के समर्थन में करेंगे प्रचार

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 12:24 PM (IST)

Mathura News (मदन सारस्वत): लोकसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मथुरा चुनावी दौरे पर आएंगे। यहां पर अमित शाह मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा वृंदावन के वैष्णों देवी मंदिर के समीप होगी। अमित शाह के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कल 19 अप्रैल को मतदान हो चुके है। अब सभी राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। मथुरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस सीट से भाजपा ने हेमा मालिनी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। आज शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री   अमित शाह हेमामालिनी के समर्थन में यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे और उनके लिए वोट की अपील करेंगे। छटीकरा स्थित प्रियकांत जू मंदिर के मैदान में जनसभा का आयोजन होगा और भाजपा ने दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है।

जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी
मथुरा में जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अमित शाह की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बीजेपी मथुरा जनपद प्रभारी अशोक कटारिया ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां पूर्ण की है। जनसभा में भाजपा ने दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

जानिए अमित शाह का कार्यक्रम
शाम 4:05 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर बने हेलिपैड पर आगमन।
शाम 4:10 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर आगमन।
शाम 4:15 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर बने जनसभा मंच पर आगमन।
शाम 5:25 बजे मंच से रवानगी।
शाम 5:35 बजे हेलिपैड से आगरा के लिए रवानगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static