CM योगी की जीरो टॉलरेंस का दावा हवाहवाईः संगीन मामलों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया को मंत्री-सांसद ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 06:42 PM (IST)

बरेली:  बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव को 'भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस' का मुकाबला करार देते हुए दावा किया कि सिर्फ भाजपा ही भ्रष्टाचारियों और माफिया तत्वों को जेल में डाल सकती है। मुख्यमंत्री भले ही जीरो टॉलरेंस की बात भरे मंच से करें लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोशों दूर है। उनका यह दावा बुधवार को हवा हवाई साबित हुआ। चर्चित हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया भाजपा में शामिल हो गए। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कार्यालय में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

PunjabKesari

संदेश भाजपा की नीतियों से खुश, इसलिए ली पार्टी की सदस्यता
सांसद के धर्मेंद्र कश्यप के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने दावा किया कि संदेश भाजपा की नीतियों से खुश हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। आंवला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने संदेश के भाजपा में शामिल होने की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के लाल फाटक इलाके में स्थित चुनाव कार्यालय में बुधवार को बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी सम्मेलन में धर्मेंद्र कश्यप और मंत्री धर्मपाल सिंह ने हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान क्लस्टर प्रभारी सुरेश राणा भी मौजूद थे। संदेश के भाजपा में शामिल होने के कुछ ही देर बाद उनकी फोटो वायरल हो गई जिसमें वह भाजपा नेताओं के साथ मंच पर मौजूद हैं और गले में भगवा पटका डाल रखा है।

PunjabKesari

बिथरी चैनपुर में संदेश कनौजिया पर दर्ज हैं करीब 21 संगीन मामले
आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के मुताबिक वह इस कार्यक्रम में देर से पहुंचे थे, इसलिए उन्हें संदेश कनौजिया के खिलाफ अकेले थाना बिथरी चैनपुर में करीब 21 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर, रासुका, बलवा, मारपीट, धोखाधड़ी, रंगदारी जैसे अपराधों के केस हैं जो उन पर वर्ष 2004 से 2022 के बीच दर्ज हुए हैं। हिस्ट्रीशीट भी खोली जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static