सास के अंतिम संस्कार में पहुंचे गृहमंत्री, बेटे पंकज और नीरज ने दिया नानी को कंधा

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 12:13 PM (IST)

वाराणसीः केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास समुंद्री देवी का रविवार रात निधन हो गया। समुंद्री देवी को अंतिम विदाई देने के लिए गृहमंत्री वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पहुंचे। यहां उन्होंने एक घंटें से ज्यादा समय व्यतीत किया।
PunjabKesari
बता दें कि, शवयात्रा में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह ने अपनी नानी को कंधा दिया। हालांकि, राजनाथ शवयात्रा में शरीक नहीं हुए, लेकिन घाट पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने शवदाह स्थल पहुंचकर अपनी सास के पार्थिव शरीर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने शवयात्रियों के लिए बने विश्राम स्थल पर तब तक वक्त बिताया जब तक उनकी सास को मुखाग्नि नहीं दे दी गई। समुंद्री देवी को मुख्याग्नि बेटे अशोक सिंह ने दी।
PunjabKesari
गौरतलब है कि राजनाथ सिंह सास समुंद्री देवी का रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे निधन हो गया। मेदिनीनगर के बेलवाटिका स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह करीब 93 वर्ष की थीं। वे मूलत: गढ़वा के रमना प्रखंड के रहने वाली थीं। राजनाथ सिंह कल मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम गए थें, वहां उन्हें पता चला कि उनकी सास का निधन हो गया है। वहां से वह सीधे बनारस आ गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static