हैवानियत! महिला के साथ दो सगे भाइयों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर आरोपी कर रहे हैं ब्लैकमेल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 10:49 PM (IST)

नोएडा: एक महिला ने 2 भाइयों पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस संबंध में महिला ने थाना सैक्टर 113 में शिकायत दी है।

पुलिस के मुताबिक महिला जिले के एक गांव की रहने वालीहै। महिला का आरोप है कि राजवीर और उसके भाई हरी ने 24 अप्रैल को उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाया और अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static