कहर बना किसानों के लिए आंधी-तूफान, फसल हुई बर्बाद, बागों में लगे कच्चे आमों के ढेर

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2020 - 07:19 PM (IST)

नोएडाः आंधी और तूफान किसानों के लिए कहर बनकर टूटा है। किसानों की आम की फसल को आंधी तूफान में बर्बाद कर दिया है। 50 परसेंट से ज्यादा आम की फसल बर्बाद हो चुकी है। इस आंधी में कच्चे आम पेड़ों से गिर गए है। आम के बागों में कच्चे आम के ढेर लगे हैं। आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। लॉक डाउन की वजह से ये इनको कहि बेच भी नही पा रहे हैं। अब यह लोग मदद के लिए प्रशासन की तरफ आस लगाए बैठे हैं।
PunjabKesari
नोएडा के दनकौर क्षेत्र की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से कच्चे आम का ढेर लगा हुआ है। ये आंधी और तूफान का नतीजा है। रविवार को आई तेज आंधी ने आम की फसल का सबसे ज्यादा नुकसान किया है। इस समय आम में गुठली बननी शुरू होती है। जिसके बाद अगले महीने से वह बाजारों में जाना शुरू हो जाता है, लेकिन उससे पहले ही आंधी और तूफान ने किसानों पर सितम ढा दिया और उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। 
PunjabKesari
जगह-जगह बागों में कच्चे आम के ढेर लगे हुए हैं। जिसको बार-बार यह किसान निहार रहे हैं।यह कच्चे आम केवल चटनी बनाने के काम आ सकते हैं। क्योंकि अभी इनमें गुठली नहीं पड़ी है तो यह बाजार में भी खाने के लिए नहीं जा सकते हैं। इस बार अंदाजा जताया जा रहा था कि आम की अच्छी पैदावार रहेगी और बाजारों में भी लोगों को भरपूर आम मिलेगा, लेकिन रविवार को आये आंधी तूफान ने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। 
PunjabKesari
किसानों की 50% से ज्यादा आम की फसल बर्बाद हो गई है और आम के बागों में कच्चे आम के ढेर लगे गए। जिन्हें कोई खरीदने को तैयार नहीं है। यह वह किसान है जो पेशगी पर बागों को लेते हैं और उसके बाद आम का व्यापार करते हैं, लेकिन आंधी तूफान से मची तबाही के बाद उन्हें भारी नुकसान हुआ है ।फिलहाल यह लोग बर्बाद हुई फसल के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static