वेश्यावृत्ति का काम करा पैसे कमाता पति! रोते हुए पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती, बोलीं- 5 हजार में करता है इज्जत का सौदा
punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2023 - 01:35 PM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने सिर्फ 5 हजार रुपये की खातिर अपनी पत्नी की इज्जत का सौदा कर दिया। महिला की इज्जत का सौदा करने वाले दो खरीददार थे, दोनों ने घर में ही पति के सामने बारी-बारी महिला से दरिंदगी की। जब पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो उसे तलाक देने की धमकी देते उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला ने थाने में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया।
इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहता है। उसकी शादी वर्ष 2018 में जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी, जो पेशे से वाहन चालक है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे परेशान करने लग गया। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। वह विरोध करती थी तो छोड़ देने की धमकी देता और उसके साथ मारपीट करता था। महिला का आरोप है कि उसका पति कई बार दूसरे मर्दों को लेकर आया तो वो अपना घर छोड़कर मायके आ गई।
कुछ समय बाद समझौता होने के बाद वो फिर से ससुराल चली गई। आठ अगस्त 2023 की रात करीब 11:30 बजे पति अपने साथ दो लोगों को लेकर आया और उनसे संबंध बनने का दबाव बनाने लगा। पति ने दोनों से 5000 रुपये लेकर उसको उनके साथ एक कमरे में बंद कर दिया और खुद दरवाजे पर निगरानी में बैठ गया। दोनों खरीदारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। फिर जब उसे होश आया तो थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंची। लेकिन, पुलिस ने यह पति पत्नी का आपसी विवाद कह कर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। इसके बाद उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के कहने पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।