ससुराल आए पति का पत्नी ने ब्लेड से काट दिया गुप्तांग, 4 महीने पहले हुई थी शादी
punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 11:12 AM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पति का रात में सोते समय ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। रात में पति को इलाज के लिए गोपालगंज, बिहार के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामला बिहार सीमा पर स्थित तरयासुजान थाना क्षेत्र के हरवंशपट्टी रामपुरबंगरा गांव का है। यहां बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाने के जमसड़ी गांव निवासी गोविंद मांझी की शादी 4 माह पूर्व यूपी के तरयासुजान थाने के हरवंश पट्टी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की पुत्री से हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद महिला चोरी छिपे किसी अन्य युवक से फोन पर बात किया करती थी। इसकी जानकारी होने पर पति ने विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद पति से नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली आई।
बता दें कि बुधवार की शाम पति अपनी पत्नी को मनाने के नीयत से ससुराल पहुंचा। दूसरे दिन गुरूवार की रात में दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई। बात को बढ़ता देख परिजनों ने दोनों को शांत करा दिया। पति पत्नी अलग-अलग कमरे में सोने के लिए चले गए। आधी रात में पति को सोता देख पत्नी ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। पीड़ित को चीखता-चिल्लाता सुन ससुराल वाले मौके पर पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देख दंग रह गए। जिसके बाद पीड़ित को गोपालगंज के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस मामले में तरयासुजान थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने इस मामले में कहा की उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही करेंगे।