देवर से अबैध संबंध में बाधक बने पति की पत्नी ने कराई हत्या

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 11:33 AM (IST)

गोरखपुर: भाभी से अवैध संबंध में राेड़ा बने भाई की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पन्नेलाल अपनी पत्नी और भाई मकानू के बीच चल रहे अवैध संबंध को जान चुका था। जाे उन दाेनाें पर कड़ी नजर रख रहा था। देवर-भाई के अवैध संबंध में राेड़ा बन रहे भाई काे भाई (मकानू) ने ही भाभी के कहने पर हत्या कर दी।                                                                                                

बता दें कि मामला गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के नौसड चौकी अंतर्गत दवहिया टोले का है। जहां दो भाईयों के बीच भड़े भाई की पत्नी ने जहर बो दिया। देवर-भाभी ने मां-बेटे समान पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। दरअसल बड़े भाई को शक हो गया था कि छोटे भाई और उसकी पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते एक माह पूर्व दोनों में काफी लड़ाई झगड़े हुए थे। यहां तक की मामला पंचायत तक पहुंच गया था। पंचायत ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया। यह बात उसकी पत्नी को राश नहीं आई तथा उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए योजना बना डाली। भाभी ने देवर काे धमकी दी कि अगर वह इसे (पति) काे रास्ते से नहीं हटाता है ताे वह खुद जहर खाकर अपनी जान दे देगी। फिर क्या था, देवर मक़ानू ने सोते वक्त अपने बड़े भाई पन्नेलाल के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मक़ानू मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।


नितेश सिंह सीओ, बांसगाव: का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गम्भीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static