''तालिबानी कानून लागू करना चाहता है इंडिया गठबंधन...'' CM Yogi का विपक्ष पर सियासी वार

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 01:58 PM (IST)

UP News: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए प्रचार में जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ जिले में पहुंचे। यहां पर घोसी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम योगी ने विपक्ष पर सियासी वार करते हुए कहा कि 'इंडिया गठबंधन तालिबानी कानून लागू करना चाहता है।'

'समाजवादी के नाकारात्मक सोच को कामयाब नहीं होने देंगे'
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ''हम समाजवादी के नाकारात्मक सोच को कामयाब नहीं होने देंगे। ये तालिबानी कानून लाना चाहते हैं। ये भारत के संविधान का अपमान है। ऐसा नहीं होने देंगे। अब कुछ नहीं बचा। चार दिनों में घर- घर जाकर बुढ़ापे का सहारा छड़ी के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील करिए और एनडीए के प्रत्याशी को संसद तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ''अब यूपी में माफिया-वाफिया नहीं बचे हैं। माफिया सब मिट्टी में मिल गए हैं।''

यह भी पढ़ेंः काशी दौरे पर केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal; आज जनता संग किया योग...ली चाय की चुस्की, लगे अबकी बार 400 पार के नारे

ये पिछड़ों के हक को मारते हैंः योगी
सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ''दलितों का विरोध करते हैं और ये पिछड़ों के हक को मारते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि उनकी सरकार बनेगी तो मुसलमान आरक्षण देने का काम करेंगे। ये सत्ता में आएंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों ने जो संपत्ति बनाई है, वो इनके द्वारा उस संपत्ति को आधा ले लिया जाएगा और रोहंगिया, बांग्लादेशियों को दे दिया जाएगा। क्या आप ऐसा होने देंगे क्या। योगी ने कहा, विपक्ष में मुस्लिमों को आरक्षण देने की होड़ है। कांग्रेस और सपा विरासत टैक्स की बातें करते हैं। कांग्रेस अपकी संपत्ति बांट देंगी। सपा हमेशा पछिड़ों की विरोधी रही है।''


 

​​​​​​​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static