'2024 के अंत तक अमेरिका की तरह होंगी भारत की सड़कें' नितिन गड़करी का दावा

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 04:39 PM (IST)

मिर्जापुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिसके बाद गडकरी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनता संबोधित किया। नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से उत्तर प्रदेश के विकास की रफ़्तार बढ़ाते हुए आज मिर्जापुर में 1750 करोड़ रुपए की लागत वाली 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का राज्य के मंत्रिगण तथा सांसदों, विधायकों और अधिकारियों की उपस्थिति में शिलान्यास किया। इस दौरान कहा कि 2024 तक भारत की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी।

'मिर्जापुर में आने वाले धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं का आवागमन आसान होगा'
गडकरी ने आगे कहा कि मां विंध्यवासिनी की छाया में बसा मिर्जापुर जिला धार्मिक और प्राकृतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इस पूरे क्षेत्र को विकसित करने के लिए 1750 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 2 महत्वकांक्षी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आज शिलान्यास हुआ है। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 135A पर 15 किमी लंबाई में गंगा नदी पर 6-लेन पुल समेत 4-लेन के मिर्जापुर बाईपास का निर्माण होगा। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 35 और 330 पर मिर्जापुर से प्रयागराज और प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक 59 किमी लंबाई की सड़क के मरम्मत का कार्य होगा। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से मिर्जापुर जिले में आने वाले धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं को आवागमन आसान होगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मिर्जापुर समेत प्रयागराज और पूर्वांचल के कई जिलों में आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। गंगा नदी पर 4-लेन मिर्जापुर बाईपास के निर्माण से जाम से निजात मिलेगी तथा मिर्जापुर-अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे व्यापार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में मिर्जापुर तथा संपूर्ण उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए हम कटिबद्ध है। जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री 13:10 बजे मिर्जापुर से जौनपुर के लिए रवान हो हो गए।

मैं मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया हूं और देश की तरक्की की कामना की है- गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा पहली बार आया था तो मुख्यमंत्री भी साथ में थे, दर्शन नहीं हो पाया। आज मैं मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया हूं और देश की तरक्की की कामना की है। मां विंध्यवासिनी ऐतिहासिक स्थान है, यहां पर राम भगवान भीतर्शन कर चुके हैं। 2024 समाप्त होने तक देश की सड़के अमेरिका की तरह होंगी और देश के किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता बनेंगे। एथेनॉल से गाड़ियां चलेंगी जो पेट्रोल से सस्ता होगा। मिर्जापुर से अयोध्या की दूरी तीन घंटे में लोग सफर करेंगे। मैंने जो वादा किया था पूरा किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static