बदायूं हुक्काबार मामले में ‘Love jihad’  के एंगल से भी हो रही है जांच: SSP

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 07:47 PM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पिछले दिनों चर्चा में रहे हुक्का बार में डांस का वीडियो वायरल होने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि धोखे से नशा कराकर हुक्का बार में वीडियो बना कर वायरल किये गये।       

लड़की का डांस करते हुए और हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओपी सिंह ने सोमवार को कहा कि इस मामले में लव जिहाद के एंगल से भी जांच करने की बात कही है। लड़की का आरोप है कि आरोपी ने डांस करते समय धोखे से उसका वीडियो बनाया। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच में ‘लव जेहाद' का एंगल भी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि बदायूं के कोतवाली सदर क्षेत्र के नईसराय कच्ची लीक में 11 सितंबर को छापा मारकर पुलिस ने एक हुक्का बार पकड़ा था। जिसमें एक लड़की का डांस करते हुए और उसका हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बाद में लड़की ने मीडिया से कहा कि वह अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में हुक्का बार में गई थी। जहां उसे हुक्के में नशा देकर डांस करते हुए वीडियो बना लिया और उसका फोन नंबर भी रजिस्टर में लिख लिया गया था।       

पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप
लड़की का आरोप है कि हुक्का बार के संचालक वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मामले में उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और सोशल मीडिया से उक्त वीडियो डिलीट करने की मांग की। इस मामले में पुलिस सात अभियुक्तों को जेल भेज चुकी हैं। मामले की पुलिस जांच जारी है। वहीं पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस पर सुनवाई और कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओपी सिंह का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस मामले में सख्त कार्यवाही की जायेगी। यह भी जांच की जा रही है कि हिंदू लड़कियों के नंबर और वीडियो अन्य लड़को को तो नहीं दिए जाते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static