Loksabha Election 2019: एक नजर जालौन लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2019 - 06:09 PM (IST)

बुंदेलखंड के लोकसभा सीटों में से एक है जालौन सीट। यह सीट 1962 में अस्तित्व में आई। यहां पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस के चौधरी राम सेवक ने जीत दर्ज की। इस सीट पर अब तक 14 बार चुनाव हुए हैं। जिनमें 5 बार कांग्रेस और 5 बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 1962 के बाद 1967 और 1971 के चुनाव में चौधरी राम सेवक ने ही जीत दर्ज की। 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल के रामचरण ने इस सीट पर जीत हासिल की और 1980 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नाथूराम ने एक बार फिर ये सीट जीती।
PunjabKesari
वहीं 1984 के कांग्रेस लहर में कांग्रेस के लछिराम ने यहां से चुनाव जीता, लेकिन 1989 में जनता दल के टिकट पर राम सेवक, 1991 में बीजेपी के गया प्रसाद 1996 और 1998 में बीजेपी के भानूप्रताप, 1999 में बसपा के बृजलाल खाबरी, 2004 में बीजेपी के भानूप्रताप वर्मा, 2009 में सपा के घनश्याम अनुरागी और 2014 के मोदी लहर में बीजेपी ने भानूप्रताप वर्मा ने यहां से चुनाव जीता। बीजेपी के भानूप्रताप वर्मा पर बीजेपी ने 2019 में भी भरोसा जताया है।

जालौन में कुल 5 विधानसभा सीटें
PunjabKesari
इस लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें भोगनीपुर, माधवगढ़, कालपी, उरई और गरौठा विधानसभा सीट सीट है। जिनमें माधवगढ़, कालपी और उरई जालौन जिले में, गरौठा झांसी जिले में और भोगनीपुर कानपुर देहात में आता है।
PunjabKesari
इसमें उरई विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मौजूदा समय में पांचों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
PunjabKesari
2017 के विधानसभा चुनाव में इनमें से सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। सपा ,बसपा ने बीजेपी को टक्कर तो दी, लेकिन कही भी जीत हासिल नहीं कर सके।

जानिए, जालौन से कितने मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
PunjabKesari
बात करें मतदाताओं कि तो जालौन लोकसभा सीट पर कुल 19 लाख 17 हज़ार 700 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 40 हज़ार 835 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 8 लाख 76 हज़ार 769 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 96 है।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
झांसी लोकसभा सीट पर 2014 में बीजेपी के भानू प्रताप वर्मा ने बसपा के बृजलाल खाबरी को हराया था। भानू प्रताप को कुल 5 लाख 48 हज़ार 631 वोट मिले थे। वहीं खाबरी को कुल 2 लाख 61 हज़ार 429 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर सपा के घनश्याम अनुरागी रहे। घनश्याम अनुरागी को कुल 1 लाख 80 हज़ार 921 वोट मिले।

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
2009 के लोकसभा चुनाव में सपा के घनश्याम अनुरागी ने बसपा के तिलक चंद्र अहिरवार को हराया था। अनुरागी को कुल 2 लाख 83 हज़ार 23 वोट मिले थे। जबकि अहिरवार को कुल 2 लाख 71 हज़ार 614 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बीजेपी के भानू प्रतार रहे। भानू प्रताप को कुल 1 लाख 31 हज़ार 259 वोट मिले।

एक नजर लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजों पर
PunjabKesari
2004 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के भानू प्रताप सिंह ने सपा के घनश्याम अनुरागी को चुनाव हराया था। 2004 में भानू प्रताप को कुल 1 लाख 95 हज़ार 228 वोट मिले थे। जबकि सपा के घनश्याम अनुरागी को कुल 1 लाख 68 हज़ार 437 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के बृजलाल खाबरी रहे। खाबरी को कुल 1 लाख 57 हज़ार 559 वोट मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static