फर्रुखाबाद में 80 लाख रूपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 12:52 AM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत करीब 80 लाख रूपये आंकी गयी है।       

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौबे एवं सर्विलांस टीम उप निरीक्षक जगदीश भाटी ने बीती देर रात काली नदी पुल के निकट एक बस की चेकिंग के दौरान झारखंड के जिला चतरा थाना एवं कस्बा राजपुर निवासी अफीम तस्कर चंदन कुमार को चार किलो अवैध अफीम के साथ धर दबोचा।       

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अफीम तस्कर झारखंड से अफीम लाकर उत्तर प्रदेश के बरेली में सप्लाई करने के लिए जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static